Wednesday, April 29, 2026

30 अप्रैल का दिन ☕✨| Diary

 30 अप्रैल का दिन ☕✨

सुबह की शुरुआत हमेशा की तरह हुई, लेकिन हर दिन की तरह आज भी छोटे-छोटे पलों ने दिन को खास बना दिया।




सबसे पहले मैंने अपनी बेटी आयशा के लिए नाश्ता तैयार किया। उसे प्यार से तैयार किया, टिफिन दिया और स्कूल के लिए भेज दिया। उसके जाने के बाद घर में थोड़ी शांति हो जाती है… और तभी आता है मेरा फेवरेट टाइम — चाय का टाइम ☕

हर रोज़ की तरह आज भी हमने आयशा को स्कूल भेजने के बाद एक कप गरम चाय पी। ये हमारा डेली रूटीन है, और सच कहूं तो इस वक्त का सुकून ही अलग होता है… घर शांत, मन हल्का और अपने ख्यालों के साथ थोड़ा सा “मी टाइम”।

फिर दिन में थोड़ा सा ट्विस्ट आया 👀
बड़ी मम्मी ने बताया कि उन्होंने नया सूट लिया है। बस फिर क्या था, उन्होंने वो सूट ट्राय किया। सच में, उन पर वो सूट बहुत ही खूबसूरत लग रहा था — कलर, डिजाइन और फिटिंग सब कुछ एकदम परफेक्ट। उन पर वो सूट बहुत जच रहा था।

ऐसे ही छोटे-छोटे पल दिन को खास बना देते हैं।
देखते हैं कल क्या नया गॉसिप मिलता है… 😉

XO XO 💋

No comments:

Post a Comment